Children’s Day
किड्सजोन (KidsZone)- एन एलिमेंट्री स्कूल द्वारा बाल दिवस (Children’s Day) के उपलक्ष्य में “ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार” (Twinkle-Twinkle Little Star) कार्यक्रम का आयोजन रुकनपुरा स्थित द रेड गार्डन कम्युनिटी हॉल में किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत स्कूल के निदेशक अनिल कुमार व प्राचार्या प्रतिमा सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद स्कूल के बच्चों एवं शिक्षिकाओं ने गणपति बप्पा आ रहे हैं – गणेश वंदना की दमदार प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। जब मैं छोटा बच्चा था, नाचो – नाचो, आसमान के छत पे है दुनिया, जैसे गानों पर स्कूल के टीचर्स ने अपनी प्रस्तुति देनी शुरू की तो सारे बच्चे देखते रह गए। Photo Of Twinkle Twinkle Little Star Event

